फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान के ताले तोड़ नगदी जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। रविवार की रात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर 75 हजार की नगदी सहित एक लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी का पता दिन निकलने पर चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो में महिला उद्धार गृह के पीछे वाली कालोनी में राजेंद्र सैनी पुत्र राजपाल सैनी का मकान है। परिवार के सदस्य गेहूं कटाई के चलते गांव गए हुए हैं। राजपाल सैनी भी रात में इसी कालोनी में स्थित अपने दूसरे मकान में सोने के लिए चले गए थे। रात किसी वक्त जीने के रास्ते अंदर दाखिल हुए चोरों ने कमरों और अलमारियों के ताले तोड़ते हुए वहां रखी 75 हजार की नगदी, सोने के कुंडल और चांदी की तीन जोड़ी पाजेब चोरी कर ली। सुबह आठ बजे जब राजपाल सैनी दूसरे मकान से यहां पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि चोर उनके स्कूल संबंधी दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें