फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना फतेहपुर के नानका गांव निवासी सलमान की बृहस्पतिवार को जिस गांव में बारात पहुंचनी थी उसी गांव में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंच ससुरालियों पर ही उसकी मौत की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव नानका निवासी रिक्शा चालक मकसूद के बेटे सलमान का बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुर खानाजादपुर में एक लड़की के साथ रिश्ता तय हुआ था। बृहस्पतिवार को शेरपुर खानाजादपुर में सलमान को बारात लेकर पहुंचना था। उसके पिता मकसूद ने बताया कि लड़की की मां ने उसके बेटे को फोन करके बुधवार की सुबह शेरपुर बुलाया। मकसूद का कहना है कि उसका बेटा दहेज में फ्रिज और वाशिंग मशीन की जगह बाइक देने की बात ससुरालियों से कह रहा था। इसमें 16 हजार रुपये की रकम वह अपनी तरफ से बाइक खरीदने के लिए ससुरालियों को दे रहा था। इस रकम को देने के लिए वह किसी की बाइक लेकर सुबह शेरपुर गया था। इसके बाद बुधवार की दोपहर बाद तीन बजे उसे खबर मिली कि सलमान की मौत हो गई। इसके बाद मकसूद अपने परिचितों को साथ लेकर बिहारीगढ़ पहुंचा। यहां उसने थानाध्यक्ष एमपी सिंह से मिल कर पूरा मामला संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, शेरपुर के ग्रामीणों का कहना है कि लड़की पक्ष सलमान की बाइक देने वाली बात से असहमत था। इसके चलते सलमान ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसकी सूचना लड़की पक्ष ने पुलिस को सुबह ही दे दी थी। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। रास्ते में अस्पताल ले जाते हुए सलमान ने दम तोड़ दिया। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने पर थे और उनमें आपस में वार्ता चल रही थी। थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि अभी दोनों पक्ष अपनी अपनी सफाई दे रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद शव का पंचनामा भर कर पहले पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें