फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्ती पुलिस को देख सामान और गाड़ी छोड़ भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। चोरों ने मंगलवार को तड़के एक दुकान के ताले तोड़ कर सामान समेट लिया। गनीमत रही कि इसी वक्त गश्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे देख चोर भाग खड़े हुए। जल्दबाजी में वे चोरी का सामान और अपनी गाड़ी भी मौके पर छोड़ गए।
विज्ञापन

नगर के शिव चौक के बराबर वाली गली छिम्पीयान में संदीप कुमार का फोटो स्टूडियो है। मंगलवार तड़के तीन बजे चार पहिया वाहन लेकर दो चोर आए और दुकान का ताला तोड़ लिया। चोरों ने दुकान में घुस कर वहां से इनवर्टर व बैट्री उठा लिया तथा कालेज मार्ग पर खड़ी अपनी गाड़ी में रख कर बकाया सामान लेने आ गए। जिस समय वह दुकान के नजदीक पहुंचे तो उसी समय गश्ती पुलिस के सिपाही बाइक पर वहां आ गए। चोर पुलिस को देखकर वापस लौटने लगे। संदेह होने पर सिपाहियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह दौड़ कर गाड़ी में जा बैठे। जैसे ही उन्होंने गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की तभी दोनों पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद चोर वाहन से उतर कर पैदल ही अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। इसके बाद दुकान स्वामी को घटना की जानकारी दी गई जिसने आकर दुकान को बंद किया। पुलिस वाहन व उसमें रखे गए सामान को लकर कोतवाली आ गई। पुलिस गाड़ी के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें