फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड में जख्मी हुए 124 बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की समीक्षा बैठक को लेकर पुलिस अधिकारियों ने एक साल का गुडवर्क का पूरा खाका तैयार किया है। इस अवधि में 16 बदमाश मुठभेड़ में मारे गए, जबकि 124 गोली लगने से जख्मी हुए। तीनों जिलों में 553 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत 68 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रेंज के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले में 20 मार्च 2017 से लेकर 20 मार्च 2018 तक की पुलिस उपलब्धियों का पूरा हिसाब-किताब तैयार किया गया है, जो शनिवार को डीजीपी के समक्ष रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस अवधि में तीनों जिलों में 553 बदमाशों को पकड़ा गया है। 124 बदमाश ऐसे है, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुए। इनमें सबसे अधिक 58 बदमाश मुजफ्फरनगर में घायल हुए है। जबकि सहारनपुर और शामली में 33-33 बदमाश चोटिल हुए। पकड़े गए बदमाशों में से 200 पर पुरस्कार घोषित था। रेंज में मुजफ्फरनगर जिले में सबसे ज्यादा 116 इनामी बदमाश जेल गए। इस दौरान 16 बदमाश मुठभेड़ में मारे गए। इनमें मुजफ्फरनगर में सात, शामली में छह औैर सहारनपुर में तीन बदमाशों को मौत की नींद सुलाया गया। मुठभेड़ के दौरान 96 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए है। इनमें 37 शामली, 33 मुजफ्फरनगर और 26 सहारनपुर के पुलिसकर्मी शामिल है। रेंज के 28 अपराधियों के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई हुई।
--
सहारनपुर रेंज के तीनों जिलों में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी रहेगी। तीनों जिलों में अपराधियों पर काफी हद तक नकेल कसी है, जिसका सीधा असर अपराध के ग्राफ पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरद सचान, पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर रेंज
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें