फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसकर्मी से लूट का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसकर्मी से लूट का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तीन माह पूर्व खेड़ा मुगल क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बदमाश के कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।
शिवपुर गांव निवासी फाइनेंस कर्मचारी अमित कुमार पैसे इकट्ठा कर अपने गांव लौट रहा था। जब वह खेड़ा मुगल के जटौल गांव में पहुंचा तो पीछे से आए बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा कनपटी पर तमंचा सटाकर 48 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने बन्हेड़ा गांव निवासी जब्बार को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया। एसआई धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक जब्बार को गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया जब्बार लूटी गई रकम को खर्च कर चुका है। फरार साथियों के नाम भी बताए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। जो विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस ने मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी गौरव कुमार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें