फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण कराने वालों को भी एसडीए करेगा चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध निर्माणों को चिह्नित करने के अभियान के साथ ही विकास प्राधिकरण इनमें प्रभावी भूमिका निभाने वालों की भी पहचान करेगा। ताकि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया जा सके। इसमें अभियंता, आर्किटेक्ट के साथ एसडीए में सक्रिय सिफारिशी शामिल होंगे। उधर, रेलवे रोड पर नियमों को ताक पर रखकर तैयार हुए तीन मंजिला इमारत के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच सालों में शहर में बेतरतीब निर्माणों ने यहां की सूरत ही बिगाड़ दी है। बिना शेड बैक, पार्किंग के बड़े-बड़े कॉमर्शियल कॉप्लेक्स तक तैयार कर दिए गए। सबसे बड़ी बात यह है कि ज्यादातर अवैध निर्माणों में नक्शा तक स्वीकृत नहीं कराया गया। ऐसे में बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान किया गया है। उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने अवैध निर्माणों की जांच के आदेश दिए हैं। इसमें जोनवार अवैध निर्माण चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इन अवैध निर्माणों में भूमिका निभाने वाले अभियंता, आर्किटेक्ट और सिफारिशी को भी चिह्नित किया जाएगा। अवैध निर्माण में भूमिका निभाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ भी प्राधिकरण अपने स्तर पर ही कार्रवाई करेगा। उधर, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रडार पर आए अवैध निर्माणों में रेलवे रोड, घंटाघर बिजली कार्यालय के पीछे, एसएएम इंटर कालेज के सामने हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
------------------------
अभियंताओं की भूमिका संदेह के दायरे में
अब तक हुए ज्यादातर निर्माण में अवर अभियंताओं की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सहारनपुर को 12 जोन में बांटा गया है और इसमें महज तीन अवर अभियंता तैनात है। स्टॉफ की कमी का बहाना कर शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में अवैध निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

-----------------------
अवैध निर्माण को चिह्नित करने के साथ ही उसे बनवाने वालों की पहचान की जाएगी। ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। रेलवे रोड पर तीन मंजिला इमारत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार, उपाध्यक्ष, एसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें