फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुरमतखेड़ी में पुलिस और पीएसी डाले रही डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मुकीम काला गैंग के बदमाशों द्वारा तुरमतखेड़ी में सोमवार की शाम को वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद से ही गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव में पुलिस के साथ-साथ पीएसी ने भी कैंप कर रखा है।
विज्ञापन

गांव तुरमतखेड़ी निवासी फरीद चार दिन पूर्व जमानत पर अपने घर आया था फरीद एक लूट के मामले में जेल में बंद था। 20 अगस्त की शाम के छ: बजे के करीब मुकीम काला गैंग के आधा दर्जन से अधिक बदमाश फरीद के घर पहुंचकर उसे मारने का प्रयास किया। इन बदमाशों में पचास हजार का इनामी बदमाश वाजिद की पत्नी जासमीन उर्फ रानो भी शामिल थी, भीड़ व पुलिस की घेराबंदी में मौके ग्रामीणों ने एक बदमाश सूफियान को दबोच लिया, जबकि दोनों और से हुई गोली बारी में एक बदमाश नौशाद की गोली लगने एवं पीटने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से सुरक्षा को लेकर गांव में पीएसी को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा कई थाने की पुलिस अभी भी गांव में मौजूद है। गांव और आसपास के क्षेत्र में लगातार नजर रखी जा रही है।
नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए दी दबिश
फरीद के पिता रकमुद्दीन द्वारा सात नामजद व दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने शामली और मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर आरोपियों की तलाश की, लेकिन पुलिस के हाथ कोई भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें