फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को अपहृत कर कार से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मिर्जापुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्रों में हुई मारपीट को लेकर मंगलवार शाम बजरंग दल नेताओं पर हुई फायरिंग के बाद लापता युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवक का कहना है कि आरोपी उसे अगवा कर ले गए थे और कार से कुचलने का प्रयास किया। उधर, इस मामले में पुलिस ने कुतुबशेर एवं जनकपुरी थाने में 16 लोगों को नामजद किया है, जबकि 60 अज्ञात दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन

मिर्जापुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में सोमवार को मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल सलेमपुर निवासी छात्र विपिन एवं अन्य मंगलवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने आए थे, तब भी उनके साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। रात में बजरंग दल नेता रविंद्र कोरी, बंटी बजरंगी, संदीप आदि मारपीट करने वालों के खिलाफ जनकपुरी थाने में तहरीर देकर कार से गांव जा रहे थे। लेबर कालोनी पुलिस चौकी के सामने बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया था। जिसमें रविंद्र कोरी, बंटी बजरंगी एवं मानकमऊ का एक व्यक्ति मानसिंह घायल हो गया था, जबकि एक युवक संदीप का कार समेत अपहरण कर लिया गया था। जिसे बुधवार को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविंद्र कोरी के भाई बाबू ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने संदीप को जंगल में ले जाकर अमानवीय कृत्य कर उसे अपमानित किया और कार से उसे कुचलने का प्रयास किया। उसके पैर पर कार चढ़ा दी। रात में उसे आरोपी जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। सुबह होश में आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस चौकी के सामने हुए हमले में घायल रविंद्र कोरी के भाई बाबू ने कुतुबशेर थाने में चार छात्रों को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नामजद छात्रों में ओसामा, सोहेल, आमिर, उस्मान राव शामिल हैं। वहीं अस्पताल में किए गए हमले में सलेमपुर निवासी रविंद्र कोरी की ही तहरीर पर जनकपुरी थाने में 12 लोगों को नामजद एवं 60 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद लोगों में अब्दुल हक, सद्दाम, अजीम, हसीन, ओसामा, जैद, हामिद, सुहैल, बाबर, सद्दाम एवं आदिल शामिल हैं।
12 लोगों को किया गया चिह्नित
जिन लोगों ने रात में हमला और फायरिंग की है, उनमें से 12 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। अन्य लोगों की भी पहचान कराई जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-। प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी, सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें