फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू की दो महिलाएं सहारनपुर में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर परिवार के साथ लौट रही जम्मू-कश्मीर की दो महिलाएं थाना कुतुबशेर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। वाहन खराब होने पर दोनों महिलाएं बाजार घूमने गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के जनपद जम्मू निवासी मोनिका देवी और राजरानी रिश्ते में देवरानी और जेठानी है। वह परिवार के साथ 13 जनवरी को अपने पिता बाबूराम की अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार गई थी। वापस लौटते समय 14 जनवरी को शाम थाना कुतुबशेर क्षत्र में अंबाला रोड पर उनका वाहन खराब हो गया। परिवार के सदस्यों ने वाहन ठीक कराने के लिए मिस्त्री को बुलवाया। इसी दौरान मोनिका और राजरानी परिवार की बच्ची के संग बाजार में घूमने के लिए चली गई। कुछ देर बाद बच्ची तो वापस लौट आई, लेकिन दोनों महिलाएं लापता हो र्गइं। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को थाना कुतुबशेर में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि महिलाओं की तलाश की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें