फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोली गांव में रंजिश को लेकर संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। टोली गांव में बृहस्पतिवार की रात रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडें चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि बाकी फरार हो गए। संघर्ष में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चारों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव टोली में पूर्व प्रधान नफीस और गांव के ही आजम के बीच रात करीब 9 बजे रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष लाठी-डंडें लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गिरि फोर्स के साथ लेकर मौके पर पहुंचे और आजम को हिरासत में ले लिया, जबकि बाकी मौके से फरार हो गए। संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल बताए गए हैं। हालांकि पुलिस को मौके पर पूर्व प्रधान नफीस, रफीक, अय्यूब, प्रवीण पत्नी साजिद घायल हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें बेहट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाकी घायल सहारनपुर के किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने नफीस पक्ष के अकरम पुत्र मेहरबान की तरफ से नामजद किए गए आजम पुत्र कामिल, मुस्तकीम पुत्र तासिफ, मोहसीन पुत्र शकील एवं फाजूल पुत्र कासिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें