किशोरी को ले जाने पर गांव में तनाव
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन युवक दूसरे समुदाय की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। युवती के पिता ने आरोपी युवकों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर आरोपी युवकों के घर पर पीएसी तैनात की है।
एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है कि उनके पड़ोसी गांव सुनहैटी से तीन युवक उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गए है। पुलिस ने आरोपी युवक प्रवीण पुत्र इसम सिंह, मोहित पुत्र कटार सिंह व सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते अधिकारियों ने आरोपी युवकों के मकानों पर पीएसी तैनात की है। थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिसकर्मियों की कई टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।