फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेटे पर लगाया प्रॉपर्टी के लिए दूसरे बेटे की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीपक विहार की महादेव कालोनी निवासी राम सिंह ने अपने ही बेटे और उसकेे रिश्तेदारों पर उसके दूसरे बेटे की बीमारी के बहाने हत्या करने और उसकी प्रापर्टी को अपने नाम कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राम सिंह ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा वेद प्रकाश काफी दिनों से बीमार चल रहा था। उसका दूसरा बेटा उसके बीमार बेटे वेदप्रकाश को उपचार कराने के बहाने छह जुलाई 2018 को अपने साथ ले गया। जहां षड्यंत्र के तहत वेदप्रकाश के हिस्से की भूमि को दान पत्र के माध्यम से अपने नाम करा लिया और फिर उसकी हत्या कर दी। उन्हें बताया गया कि बीमारी से वेदप्रकाश की मौत हो गई है।
राम सिंह ने आरोप लगाया कि जब वह भूमि के बारे में जानकारी करने पहुंचे तो तब उन्हें इस षड्यंत्र का पता चला। जब उन्होंने इस मामले में अपने बेटे से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी, अपने बेटे, अपने साले और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। तमंचे निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी तथा शेष भूमि भी उसके नाम करने के लिए कहा। दूसरे बेटों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। इस संबंध में रामसिंह ने डीआईजी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें