पचास हजार की स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि रात सूचना मिली थी, कि एक स्मैक तस्कर मंडी रोड पर खड़ा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मंडी रोड से मुर्सलीन पुत्र हाशिम निवासी फूल कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक की आठ पुड़िया बरामद हुई, जिनमें करीब 16 ग्राम स्मैक थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। आरोपी पहले भी अन्य थानों से भी नशीले पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पंजाब से नशीले पदार्थों की तस्करी करता है और यहां क्षेत्र में उसका बड़ा नेटवर्क है, जिसके माध्यम से वह स्मैक आदि नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है।