फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पर धावा बोलने वाले छह आरोपी पकडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पर धावा बोलने वाले छह आरोपी पकडे
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली में धावा बोलने के मामले में छह नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आठ महिलाओं सहित 47 लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को गांव लखनौती के मजरे हरनामगढ़ में कार की चपेट में आने पर एक बालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को कार सहित पकड़ लिया था। शनिवार सुबह बालक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर धावा बोलकर हवालात से आरोपी को खींचने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस ने आठ महिलाओं समेत 47 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एक युवक को पकड़ लिया गया था जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस पीएसी को साथ लेकर गांव में गई। पुलिस ने छह आरोपियों धर्मवीर, सुभाष, अशोक, प्रवीण, आनंद एवं प्रेम को पकड़ लिया। सभी का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें