फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शाकंभरी देवी रोड पर गांव नागल माफी के पास बाइक सवार युवकों की टाटा मैजिक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार को फाग के दिन दोपहर के समय हुआ। गांव कलसिया निवासी टिंकू (20) पुत्र राजेश, गुड्डू पुत्र मामचंद और गांव दयालपुर निवासी बंटी पुत्र ओमप्रकाश एक बाइक से शाकंभरी देवी दर्शन करने गए थे। लौटते समय उनकी बाइक थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नागल माफी के पास सामने से आ रहे टाटा मैजिक से टकरा गई। हादसे में टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू और बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर बेहट कोतवाली और मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की खबर लगने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। भीड़ ने हादसे के विरोध में जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को सड़क से हटाने के बाद परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें