सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने कोर्ट रोड के गिल कॉलोनी में व्यावसायिक अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई की। टीम के साथ कोतवाली सदर पुलिस भी थी।
जसप्रीत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह के द्वारा गिल कॉलोनी में भूतल पर लगभग 25 गुणा 50 के क्षेत्र में बेसमेंट के लिए छत डालक भूतल पर दस कॉलम सहित दीवारों का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर मानचित्र दिखाने को कहा तो नहीं दिखाया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने निर्माण के विरुद्घ विकास अधिनियम के तहत कार्यवाही की थी। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम सायक अभियंता शमसुद्दोहा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और निर्माण को सील किया। कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने भी सील की कार्रवाई की पुष्टि की।