एंटी रोमियो दल ने चार मनचले दबोचे
गंगोह (सहारनपुर)। स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ एंटी रोमियो दल द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के आसपास खड़े चार मनचलों को पकड़ लिया गया। जबकि कई अन्य भाग खड़े हुए।
बता दें कि मनचलों ने स्कूली छात्राओं का विद्यालय और ट्यूशन जाना दुश्वार कर रखा है। इसे लेकर अभिभावक भी बेहद परेशान है और अनेक बार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर चुके है। सोमवार को कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के निर्देश पर एंटी रोमियो दल ने शोभित विश्वविद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के आसपास विशेष अभियान चलाया। वहां खडे़ कुछ संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगे। चार युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी युवक पूछताछ में संतोषजनक नही दे सके तो पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। बाद में चेतावनी देकर उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। इसके अलावा पुलिस द्वारा एक तेज आवाज करनेवाली बाइक को भी पकड़कर सीज किया गया।