फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश के चलते दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर (सहारनपुर)। मोहल्ला कांशीराम कालोनी में पति पत्नी में हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह मोहल्ला कांशीराम कालोनी निवासी सुनील और उसकी पत्नी सुनीता में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सुनीता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पत्नी की हालत देख सुनील ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत भी खराब होने लगी। दोनों ही हालत को देख परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत हो देखते हुए दोनों को चंडीगढ़ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
पुलिस ने सीमा विवाद के चलते घटना को एक दूसरे के क्षेत्र में बताकर मामले को जानने का ही प्रयास नहीं किया। सदर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि कांशीराम कालोनी देहात कोतवाली क्षेत्र में है। जिस कारण उन्होंने घटना की जानकारी नहीं की। जबकि देहात कोतवाली प्रभारी पीएल वर्मा का कहना है कि यह सदर कोतवाली का मामला है। इसलिए उन्होंने घटना की जानकारी नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें