फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने सराफ से जेवरों से भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने सराफ से जेवरों से भरा बैग लूटा
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। दिनदहाडे़ तीन नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने घर से दुकान पर आ रहे एक ज्वैलर्स से जेवरात भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस सराफ के साथ हुई लूट की घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव जानखेडा निवासी सुभाष कुमार पुत्र विक्रम सिंह थाना नानौता क्षेत्र के गांव ढाकादेई में ज्वैलर्स की दुकान करता है। सुभाष के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने गांव से सोने और चांदी से भरा बैग लेकर ढाकादेई अपनी दुकान पर आ रहा था। करीब 12:30 बजे वह नानौता क्षेत्र के गांव पठानपुरा स्थित रजबहे की पटरी पर पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी पिटाई करते हुए उसके पास से जेवरात से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में करीब तीन किलो चांदी के जेवरात व एक तौला सोने के जेवर रखे हुए थे। हालांकि बदमाशों द्वारा सराफ की बाइक, मोबाइल और नगदी नहीं छीनी। पीड़ित द्वारा लूटे गए माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद पीड़ित सराफ द्वारा ढाकादेई स्थित अपने दुकान के पड़ोसियों को मोबाइल पर सूचना देकर पूरे मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे लोगों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित द्वारा बताई गई घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें