फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ फोटो खींचकर वायरल करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ फोटो खींचकर वायरल करने वाला दबोचा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। युवती के परिजनों द्वारा रिश्ता तोड़ दिए जाने से गुस्साए युवक ने सोशल मीडिया पर युवती को बदनाम करने का प्रयास किया। उसने युवती के साथ फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की। युवती के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगर की एक कालोनी निवासी युवती ने गत 23 मार्च को आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि कुछ समय पूर्व उसका रिश्ता बेहट के रंडौल निवासी युवक सौरभ के साथ तय हुआ था। इसके बाद सौरभ ने फेसबुक पर उससे दोस्ती कर ली और एक बार उसे मिलने के लिए भी बुलाया था। उसी दौरान आरोपी ने अपने साथ उसकी एक दो फोटो ले ली थी। रिश्ता तय होने के कारण उसने भी इस बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था। इसी बीच किसी कारणवश परिजनों ने उसका रिश्ता वहां से तोड़ दिया। इस बात से आरोपी युवक बौखला गया और उस पर परिजनों की बिना मरजी के भी उसी से विवाह करने का दबाव बनाने लगा। उसके इंकार करने पर आरोपी ने अपने साथ ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और उसे बदनाम करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड किए करने की जानकारी मिलने पर उसने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में मंगलवार को एसएसआई तूफान सिंह भाटी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें