सड़क पर पड़ा मिला शव
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना बस अड्डे के निकट एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
मंगलवार को सुबह चिलकाना बस अड्डे के पास लोगों को एक व्यक्ति का शव पड़ा नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली। लेकिन उसके पास से पहचान के संबंध कुछ भी नहीं मिल सका। पुलिस ने आसपास के लोगों को पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुुसार व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष है। देहात कोतवाली प्रभारी अमनदीप ने बताया कि शव के पास एक सीरिंज पड़ी हुई मिली। आशंका है कि यह व्यक्ति नशीली दवाएं लेने का आदी था। अधिक नशीला इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई।