फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी की परीक्षा में दो नकलची पकड़े, कॉपी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शुक्रवार को दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए। साथ ही अंग्रेजी के लिए पंजीकृत कुल 39026 परीक्षार्थियों में से 2207 ने परीक्षा छोड़ दी। इससे पहले बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में हुई 12वीं की सामान्य हिन्दी के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में भी एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह की पाली में दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। अंग्रेजी की परीक्षा में आंतरिक दल के द्वारा दो नकलची पकड़े गए। राजकीय इंटर कॉलेज गुमटी में परीक्षा दे रही नूरीन को आंतरिक दल ने नकल करते पकड़ा। जिसकी कॉपी सील कर दी गई। बी जनता इंटर कॉलेज बिलासपुर में अनिकेत को नकल करते पकड़ा। बाजोरिया इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अमित और राजीव ने प्रश्न पत्र को कठिन बताया। उधर, बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में हुई 12वीं की सामान्य हिन्दी के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में भी गांधी वैदिक इंटर कॉलेज में अरुण कुमार नाम का छात्र नकल करता पकड़ा गया। हिन्दी की परीक्षा में 1023 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे थे। डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। यही वजह है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दस्ते परीक्षा के दौरान केंद्रों पर छापेमारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें