फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के हत्याकांड में इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देशराज हत्याकांड में नामजद दस हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव बहेड़ा निवासी पूर्व प्रधान देशराज हत्याकांड में आठ साल बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी है। हत्याकांड में नामजद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपये ईनाम घोषित कर रखा था।
क्षेत्र के गांव बहेड़ा निवासी पूर्व प्रधान देशराज प्रजापति की 19 दिसंबर 2009 में रंजिश के चलते सर्विस रोड पर सिसौना जमालपुर के पास गोलियां बरसाकर हत्या की कर दी थी। पूर्व प्रधान के बेटे संजीव ने गांव के मजरे रतनहेड़ी निवासी प्रधान बुद्धू सिंह के बेटे जितेंद्र, भतीजे राकेश, भाई केहर सिंह और बहेड़ा निवासी देवेंद्र सिंह सहित पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस केहर, राकेश और जितेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी देवेंद्र आठ साल से पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मंगलवार को पुलिस के हाथ उस वक्त सफलता मिली जब आरोपी देवेंद्र को कस्बे के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्याकांड में कोर्ट आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। सीओ सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, एसआई संदीप और कांस्टेबल सचिन व संजय ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें