फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के मामले में बकाएदार एमएलसी महमूद अली की संपति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनन को लेकर जारी रिकवरी सर्टिफिकेट की वसूली के लिए मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बसपा एमएलसी महमूद अली की तीन गांवों में ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पास जमीन चिह्नित कर कुर्की की कार्रवाई की है। एसडीएम ने बताया, कि एमएलसी के अलावा अन्य बकाएदारों की संपत्तियों को भी तलाश कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

न्यायालय से अवैध खनन की सीबीआई जांच के आदेश के बाद से प्रशासन इस मामले में सख्त रुख अपनाया हुआ है। पिछले दिनों अवैध खनन करने वालों को चिन्हित कर पट्टाधारकों सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी किया गया था। एमएलसी महमूद अली पट्टाधारक थे और उनके खिलाफ प्रशासन ने आरसी जारी की थी। एमएलसी के खिलाफ अवैध खनन के मामले में 44 करोड़ 74 लाख रुपये की आरसी जारी की गई थी। बकाएदार मिर्जापुर पोल निवासी एमएलसी महमूद अली से बकाया वसूली के लिए मंगलवार को तहसील प्रशासन ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पास गांव मायापुर रूपपुर, रोशनपुर पेलो व अली अकबरपुर के रकबे में उनकी संपत्ति को चिह्नित कर उसे कुर्क कर लिया, जबकि अन्य बकाएदार विकास अग्रवाल एवं दिलशाद की संपत्ति यहीं नहीं मिली। एसडीएम जुगराज सिंह ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में उनकी संपत्ति को तलाश कर उसे चिह्नित कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें