फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दिन-दहाड़े व्यापारी से लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने करीब एक माह पूर्व दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पास उत्तराखंड के कस्बा डामटा निवासी व्यापारी से हुई लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से लूटी गई पल्सर बाइक, 315 बोर का तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात उन्हें सूचना मिली कि बादशाहीबाग स्थित राणा स्टोन क्रेशर के पास कुछ बदमाश हैं। इस पर वह मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी को देखते ही मौके पर मौजूद तीन बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और एक बदमाश को धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश मुनव्वर पुत्र अय्यूब निवासी गांव धलापड़ा कोतवाली गंगोह ने 23 जुलाई को हाईवे पर ग्लोकल यूनिवर्सिटी के सामने उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के कस्बा डामटा निवासी बाइक सवार व्यापारी जनकराज से 13 हजार रुपये का सामान एवं बाइक लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। घटना को मुनव्वर ने अपने फरार साथियों मुर्सलीन पुत्र जाकिर एवं मुकरीन पुत्र इस्लाम निवासी धलापड़ा के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मुनव्वर के पास से लूटी गई पल्सर बाइक, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें