फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की तलाश में गए दो किशोर अंबाला में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। हिमामपुर गांव से काम की तलाश में हरियाणा के अंबाला गए तीन किशोरों में दो अचानक लापता हो गए। उनके परिजन थाने पहुंचे तो मामला अंबाला का बताकर पुलिस ने वहीं के थाने में कार्रवाई करने की बात कहीं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हिमामपुर गांव निवासी बबलू पुत्र जोहर सिंह एवं रविंद्र पुत्र अमर सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व गांव का ही एक किशोर उनके लड़कों सन्नी व जसवंत को अपने साथ अंबाला काम की तलाश में लेकर गया था। आरोप है कि वह खुद तो गांव में वापस आ गया, लेकिन उनके लड़के वापस नहीं आए। जब उन्होंने पूछताछ की तो उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। वें उसे लेकर अंबाला पहुंचे और अपने लड़कों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। निराश होकर वें गांव लौट आए और थाना नानौता पहुंचकर तहरीर देनी चाही तो पुलिस ने मामला अंबाला का बताकर वहीं के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहीं। उधर एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला अंबाला का है। पीड़ितों को वहीं के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें