फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबारों में नियुक्तियां देखकर निकाल देता था अपने पते का फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस द्वारा नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया गिरिराज अखबारों में किसी भी विभाग का विज्ञापन देखकर उसके फार्म तैयार कर लेता था और फार्म पर अपना पता और फोन नंबर देकर लोगों से संपर्क करने के लिए कहता था।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी गिरिराज अखबारों मेें विभागों की नियुक्तियों को देखकर उसका फार्म खुद ही तैयार कर लेता था। फार्म पर भारत सरकार चिह्न बना देता था, जिससे वह पूरी तरह से असली लगे। फार्म पर अपना फर्जी पता और फोन नंबर संपर्क के लिए देता था। लोगों के संपर्क करने पर वह उनकी विभाग में नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर उनसे ठगी करता था। वह मुरादाबाद और पंजाब में भी इस प्रकार की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह अपने साथ स्थानीय व्यक्ति को जोड़कर अपने काम को अंजाम देता रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई लोगों को नियुक्ति पत्र भेज चुका है। पुलिस इसके बारे में जानकारी कर रही है।
फर्जी आईडी, लाइसेंस और पैन कार्ड बनवा लिया आरोपी ने
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के रहने वाले आरोपी गिरिराज ने हिम्मतनगर में रहने वाले अपने जानने वाले व्यक्ति के घर का पता देकर गिरिराज और असलम के नाम से शहरी केन्द्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय भारत सरकार का फर्जी जिला सुपरवाइजर का पहचान पत्र बनवा लिया। यही नहीं इसी पते पर फर्जी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस एवं पैन कार्ड भी बनवा लिया था।
विज्ञापन

ठगी के मामले में जा चुका है जेल
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी गिरिराज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह 2002 में थाना कटघर, मुरादाबाद से तथा 2012 में थाना सरहिन्द पटियाला पंजाब से धोखाधड़ी मेें जेल जा चुका है।

गाए बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने जनता रोड, ढमोला पुल के पास से शाहरुख निवासी मुल्ला नागराजपुर को छोटा हाथी गाड़ी में दो गायों को काटने के लिए ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गायों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें