फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की सख्ती से हरकत में आए अफसर, जिले भर में हुई छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में जहरीली शराब कांड के बाद आखिरकार पुलिस की नींद टूट गई। पुलिस ने कच्ची और तस्करी की शराब रोकने के लिए छापामारी की तो एक ही दिन में न सिर्फ 39 लोगों को गिरफ्तार किया बल्कि उनके कब्जे से 255 लीटर कच्ची शराब, 3600 लीटर लहन एवं 60 लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा शनिवार को की गई छापामारी से बरामद कच्ची शराब एवं पकड़ी गई भट्ठियों से जिले में कच्ची शराब के कारोबार का फिर से खुलासा हुआ है।
एक ही दिन की छापामार कार्रवाई में 39 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उनके पास से 255 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण, 3600 लीटर लहन, शराब बनाने की छह भट्ठी तथा 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर ली है।
कुतुबशेर पुलिस ने ग्राम आमवाला से रमेश निवासी ग्राम आमवाला को 40 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ, ग्राम ककराला से प्रवीण निवासी ककराला को दस लीटर कच्ची शराब एवं यूरिया के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस ने ग्राम महवानी से महिला गीता पत्नी सुनील उर्फ पिल्लू, पुष्पा पत्नी राकेश निवासी ग्राम महवानी तथा प्रवीण निवासी मढ़ को 21 लीटर कच्ची शराब एवं दो किलो यूरिया सहित पकड़ा।
रामपुर मनिहारन पुलिस ने ग्राम भाकला से संजय निवासी भाकला, ग्राम मुंडीखेड़ी से सोनू निवासी मुंडीखेड़ी को 10-0 लीटर कच्ची शराब, कस्बा रामपुर से सुरेंद्र निवासी मोहल्ला इकराम को 21 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा।
मिर्जापुर पुलिस ने ग्राम जाटोवाला से पाला उर्फ पालू निवासी फतेहउल्लापुर उर्फ जाटोवाला को बीस लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण एवं 90 लीटर लहन, राजकुमार निवासी महमूदपुर नगनी, अमन निवासी आरजी जोडियो उर्फ नन्दपुर जोडियो को 48 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ पकड़ा।
फतेहपुर थाना पुलिस ने फरखपुर नवादा से विक्की निवासी फरखपुर नवादा को 15 लीटर, गगन ईंट भट्टे से विनोद निवासी ग्राम पासारा थाना नानकोट जनपद बेदुसराय बिहार, बबुआ यादव निवासी मुदौना थाना अलौली जनपद खदरिया बिहार को दस लीटर कच्ची शराब, बडेढी घोघू से मिंटू निवासी ग्राम बडेढी घोघू को 192 पव्वे विस्की अरुणाचल प्रदेश मार्का के साथ पकड़ा।
देवबंद कोतवाली पुलिस ने ग्राम लालवाड़ा से रतन तथा मोहन निवासी ग्राम लालवाड़ा को दस लीटर कच्ची शराब, 50 लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण सहित पकड़ा। गांधी कालोनी से ओमवीर निवासी गांधी कालोनी को दस लीटर कच्ची शराब समेत पकड़ा है।
बड़गांव पुलिस ने ग्राम सांवतखेड़ी से सनपाल निवासी सांवतखेड़ी को 25 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण तथा 100 लीटर लहन के साथ, ग्राम बालू माजरा से सोहन निवासी बालू माजरा, ग्राम दल्हेड़ी से मनोज उर्फ भूरा निवासी दल्हेड़ी को 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण तथा 100 लीटर लहन के साथ, ग्राम शिमलाना से राजकुमार उर्फ राजू निवासी सिमलाना को 48 पव्वे देशी शराब, पांच बोतल अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का, 59 खाली पव्वे देशी शराब, 86 पव्वे खाली अरुणाचल प्रदेश मार्का सहित गिरफ्तार किया गया।
थाना नकुड़ पुलिस ने ग्राम बाधी से अमन वं राजेश निवासी ग्राम बाधी को 35 लीटर कच्ची शराब के साथ, ग्राम टावर से मोहन उर्फ दुष्यंत, सुंदर निवासी ग्राम टावर को 240 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफ्तार किया गया।
बेहट पुलिस ने खिरका भटकुआ से कुराल निवासी खिरका भटकुआ को बीस लीटर कच्ची शराब, 200 लीटर लहन, सात लीटर रेक्टिफाइड एवं शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है।
नानौता पुलिस ने ग्राम टिकरोल से राहुल, शंभू एवं प्रकाश निवासी टिकरोल को 23 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ा है।
सरसावा पुलिस ने सैदपुर रोड से सेट्ठी उर्फ सोंटी निवासी ग्राम सैदपुर, दिनेश निवासी ग्राम किशनपुरा को आठ लीटर कच्ची शराब, दो बोतल अपमिश्रित शराब एवं एक किलो यूरिया के साथ, अंबाला रोड से मोहित, रवि निवासी ग्राम अलीपुरा तथा इंदर निवासी कुर्री को तीन-तीन पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

बिहारीगढ पुलिस ने भगवतपुर से सोनी कुमार निवासी भगवतपुर थाना बिहारीगढ, शीशपाल निवासी भगवतपुर को 12 बोतल देशी शराब सहित पकड़ा है।
तीतरो पुलिस ने मोहल्ला महाजनान से संजय निवासी मोहल्ला महाजनान को 100 पव्वे अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें