फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खनन पट्टे धारकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो खनन पट्टे धारकों को नोटिस जारी
विज्ञापन

सहारनपुर। खान अनुभाग ने जिले में दो खनन पट्टा धारकों को नोटिस भेजकर अनुबंध कराने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति मिलने के बाद भी अभी तक पट्टों पर खनन कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसमें नुनियारी और रहना घाट का पट्टा शामिल हैं।
जिले में मार्च में पांच घाटों के लिए पट्टे की ई-नीलामी हुई थी। इनमें से दो पट्टों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। अब उनको अनुबंध आदि की प्रक्रिया पूरी करनी है। ताकि वहां पर खनन कार्य शुरू हो सके। इनमें से नुनियारी घाट का पट्टा एक वर्ष के लिए 35 करोड़ और रहना घाट का पट्टा एक साल के लिए 20 करोड़ रुपये में है। इसके अलावा ढिक्का कलां और दरिया बरामद पट्टों में जन सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है। कालूवाला पहाड़ीपुर के पटटे के मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि दो पट्टा धारकों ने खनन शुरू करने के लिए अग्रिम प्रक्रिया शुरू नहीं की है। नुनियारी और रहना घाट के पटटा धारकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
10 स्थानों पर खेत से उठाया जा रहा रेत
सहारनपुर। जिले में खेत से रेत उठाने के लिए 10 स्थानों पर अनुमति दी गई हैं। जिला खान अधिकारी ने बताया कि इनमें कुंडा खुर्द, कुंडा कलां, बेगी नाजर, ततारपुर खुर्द, सादुल्लापुर, ढिक्का कलां, और तीन अनुमति गांव झरौली से रेत उठाने की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें