फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सट्टा एवं नशीले पदार्थ के मामले में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सट्टा एवं नशीले पदार्थ के मामले में छह गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने एवं सट्टा खेलने के मामले में अलग-अलग थाने क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस ने ग्राम पैरागपुर से रामकुमार, सतीश और देवेंद्र निवासी ग्राम संतागढ़ को 15 लीटर शराब समेत गिरफ्तार किया। नगर कोतवाली पुलिस ने तुलसी वन के सामने से हरवंशलाल उर्फ बंशी निवासी डी-19 केशव नगर को अरुणाचल प्रदेश के 48 पव्वे अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कुतुबषेर पुलिस ने बड़ी नहर पुल ककराला रोड से मूसा निवासी ढोलीखाल को 110 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। जबकि देहात कोतवाली पुलिस ने ग्राम दाबकी जुनारदार बारात घर के पास से असलम निवासी ग्राम दाबकी जुनारदार को सट्टा खेलते समय सट्टे की पर्चियां एवं नगदी समेत पकड़ा है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें