फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस ने अंबाला रोड स्थित दर्पण तिराहा से अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की सात बाइक एवं एक स्कूटी बरामद की है।
बृहस्पतिवार शाम चोरी का वाहन लेकर कुछ लोगों के जाने की सूचना मिली। सूचना पर कुतुबशेर पुलिस ने दर्पण तिराहा पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान दर्पण तिराहा से एक बाइक पर जा रहे तीन लोगों को रोका गया। चेकिंग की गई तो वे बाइक के कागज नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिस पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने नाम शोएब निवासी पीपल वाली मस्जिद सिराज कालोनी, खाता खेड़ी मंडी, गुलफाम उर्फ जुल्फान तथा सावेज निवासी ग्राम घुन्ना देहात कोतवाली बताया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी नहर के पास एक खंडहर से एक स्कूटी एवं सात बाइक बरामद कीं। सभी वाहनों को उत्तराखंड, हरियाणा एवं सहारनपुर से चोरी किया गया था। पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है।
ढोलीखाल में बेचते थे चोरी किए वाहन
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उत्तराखंड, हरियाणा एवं सहारनपुर से दुपहिया वाहनों को चोरी कर खंडहर में जमा करते थे, फिर एक-एक करके वाहनों को मोनिस निवासी सिराजान, ढोलीखाल को बेच देते हैं। कई वाहनों को वे लोग मोनिस को बेच चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी वह वाहनों को उसी के पास बेचने के लिए आए थे।
विज्ञापन


प्रेमिका के खर्च के लिए करते थे वाहनों की चोरी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों शोएब एवं सिराज ने बताया कि वे अपनी प्रेमिकाओं के सामने रईसी दिखाते हुए उनका खर्चा उठाते थे। उनका खर्चा उठाने के लिए वाहनों की चोरी करते थे। तीसरा आरोपी गुलफाम बाइकों के ताले तोड़ने में माहिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें