फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास हाथ से नगदी छीनकर भागा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के पास हाथ से नगदी छीनकर भागा बदमाश
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट रोड पर थाना देहात कोतवाली के पास एक शादी समारोह में शामिल होने गए एक व्यक्ति से बदमाश पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। आरोप है कि वहां पहुंचे लैपर्ड के दो सिपाहियों ने भी बदमाश का पीछा करने का प्रयास नहीं किया। पीड़ित ने दुकानदार और सिपाहियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लेबर कालोनी निवासी रजनीश कांत शर्मा रविवार रात देहात कोतवाली के पास एक बैंक्वेट हाल में अपने एक परिचित की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। वहां से वह पास ही स्थित एक दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए चले गए। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उनसे उलझने लगा। वह कुछ समझ पाते। इससे पहले ही बदमाश ने उनके हाथ से पांच हजार की नकदी झपट ली और तेजी से गलियों में होते हुए भाग निकला। उन्होंने शोर मचाया और उसका पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। उसी दौरान लैपर्ड ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही भी वहां पहुंच गए और उन्हें घटना के बारे में बताया। आरोप है कि मामले की जानकारी लेने के बाद दोनों सिपाही वहां से खिसक लिए। यही नहीं दुकानदार ने पैसे छीन कर भागे बदमाश को पागल बताते हुए उन दोनों को भी वहां से चले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें