फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को धक्का देकर युवती को ले भागे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नारी निकेतन से युवती को कोर्ट में बयान के लिए रिक्शे में बैठाकर ले जा रहीं एक महिला होमगार्ड एवं एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर बाइक सवार युवक, युवती को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गंगोह थाना क्षेत्र निवासी एक युवती कुछ दिन पूर्व गंगोह क्षेत्र के ही एक युवक के साथ चली गई थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर नारी निकेतन भेज दिया था। शनिवार को उसके कोर्ट में बयान कराए जाने थे। जनता रोड स्थित नारी निकेतन से युवती को एक महिला होमगार्ड कविता एवं अन्य पुलिसकर्मी ऑटो रिक्शा में बैठाकर कचहरी की ओर लेकर जाने लगे। जब वे देहरादून चौक के पास पहुंचे, उसी समय दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे और ऑटो रिक्शा को ओवरटेक कर रुकवा लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को ऑटो रिक्शे से धक्का दे दिया और युवती को उनसे छुड़ाकर बाइक पर बैठा लिया और भाग निकले। दोनों पुलिसकर्मियों ने शोर मचाया और सूचना अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर जनकपुरी थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताई गई दिशा में पीछा भी किया। संभावित मार्गों पर नाकाबंदी की और चेकिंग की गई। लेकिन आरोपियों का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार युवती का प्रेमी ही अपने साथियों के साथ आकर युवती को अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि महिला होमगार्ड एवं पुलिसकर्मी को धक्का देकर दो बाइक पर सवार चार युवती को ले गए है। । शीघ्र ही युवती को बरामद कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

पुलिसकर्मियों की लापरवाही आई सामने
सहारनपुर। दो पुलिसकर्मियों के कब्जे से युवती को छुड़ाकर ले जाने की घटना से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाइक सवार आए और आसानी से युवती को अपने साथ ले गए। दोनों महिला पुलिसकर्मी देखती ही रह गईं। उनके पास इतनी भी हिम्मत नहीं थी कि बाइक सवारों को रोक सके अथवा सरेआम हो रही वारदात को रोकने के लिए लोगों से मदद भी मांग सकें। शोर मचाया जाता और लोगों से आरोपियों को पकड़ने के लिए मदद मांगी जाती तो सड़क पर सैकड़ों बाइक और कारें चल रहीं थीं, लोग उन्हें रोकते भी और युवती को भी नहीं ले जाने देते। ऐसे में युवती को ले जाने वाले आरोपियों उस युवती के साथ किसी अनहोनी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

लापरवाही पर होगी दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें