फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से सवा लाख रुपए की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान रोड पर मंगलवार की देर शाम शराब ठेके के सेल्समैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे दिखाकर सवा लाख रुपये की नगदी एवं मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। सीमा विवाद में उलझी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

बड़गांव निवासी अंकित पुत्र सुरेश मंगलवार की शाम शराब ठेके से पैसा लेकर रामपुर मनिहारान जा रहा था। सिरसली गांव में ईदगाह के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करते हुए तमंचा दिखाकर उसकी बाइक रुकवा ली और गोली मारने की धमकी देते हुए उसे सवा लाख रुपये की नगदी एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित जब बड़गांव थाने पहुंचा तो आरोप है, कि पुलिस ने मामला रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र का होना बताकर उसे टरका दिया। पीड़ित शिकायत लेकर रामपुर मनिहारान थाने पहुंचा तो वहां भी पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें