सहारनपुर। मुरादाबाद और टपरी की ओर जा रही लाइनों के बीच स्थित रेल यार्ड में खड़े एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पेपर मिल रोड स्थित राज विहार के निकट रेलवे के ट्रैक मुरादाबाद की ओर जा रही रेलवे लाइन और टपरी की ओर जा रही रेलवे लाइन के बीच में रेलवे यार्ड स्थित है। मंगलवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे रेलवे यार्ड में गए कर्मचारियों ने 100 नंबर पर फोन करके शव होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली, जनकपुरी थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गईं। जहां लगभग बीस वर्षीय एक युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी से एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।