फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद पुलिस की हिरासत से फिर फरार हुआ आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस की हिरासत से फिर एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की यह दूसरी घटना है। वहीं, आरोपी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मोहल्ले में रहने वाले शमशाद उर्फ काला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा था। बुधवार की सुबह पुलिस का एक जवान काला को शौच कराने के लिए गया था। इसी दौरान काला ने झटका देकर जवान से हाथ छुड़ा लिया और फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कई पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक काला फरार हो चुका था। घंटों पसीना बहाने के बाद भी काला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। काला के फरार होने की खबर जब उसके परिजनों को लगी तो वह पुलिस से ही उलझ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस काला का एनकाउंटर करना चाहती है इसी डर की वजह से वह पुलिस हिरासत से फरार होकर न जाने कहां चला गया। उधर, कुछ देर बाद ही पुलिस को जानकारी मिली कि काला को मोहल्ले में ही देखा गया है। हालांकि पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। बता दें कि तीन दिन पूर्व भी मारपीट के मामले में मायापुर निवासी सुशील कोतवाली से पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। गनीमत रही कि पुलिस ने उसे कोतवाली से कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें