फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोध बालक से कुकर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव में एक अबोध बालक के साथ किशोर द्वारा कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को निपटाने के लिये गांव में पंचायत भी हुई। लेकिन पीड़ित बालक के पिता ने दबावों को दरकिनार कर मामला दर्ज करा दिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाने पहुंचे गांव के एक व्यक्ति ने एसओ को बताया कि बृहस्पतिवार को जब उसका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था तो गांव का ही एक किशोर उसके सात वर्षीय पुत्र को बहला फुसला कर ले गया तथा उसके साथ कुकर्म किया है। जिसके बाद बालक की हालत बिगड़ गयी। लेकिन गांव वालों ने पंचायत कर मामला निपटाने की बात कही। वह आरोपी को सजा दिलाना चाहता है। पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दानिश के विरुद्ध कुकर्म तथा पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ कपिल गौतम ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें