फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद हुई हत्या की नामजद रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम कलरी के निकट मिले शव की पहचान गांव फतेहपुर जट निवासी युवक के रूप में हुई। युवक के पिता ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व ग्राम कलरी के जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पास के ही एक खेत में संघर्ष के निशान और अन्य सबूत मिले थे। जिससे व्यक्ति की हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। पुलिस मानकर चल रही थी कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया है। शनाख्त न हो पाने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम फतेहपुर जट निवासी धर्मसिंह ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शनाख्त अपने पुत्र नन्हे के रूप में की थी। रविवार को धर्म सिंह ने नन्हे की हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। धर्म सिंह ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को उसके पुत्र नन्हे को सरसावा के गांव काजीपुरा निवासी नदीम अपने साथ मोटरसाइकिल पर लेकर गया था। उसके बाद से न तो नन्हे लौटा और न ही नदीम ने उसके बारे में कोई जानकारी दी। दो दिन पहले ही उन्हें जानकारी मिली कि उसके पुत्र का शव सरकारी अस्पताल में रखा है। उसने नदीम निवासी काजीपुरा के खिलाफ पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें