फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में फरार आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की हत्या में फरार आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। गन्ने की ट्राली लेकर खेत से लौट रहे गांव बाधी के किसान की हत्या में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि गत छह मार्च की शाम गांव बाधी निवासी 40 वर्षीय किसान राकेश की कुछ लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह खेत से ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरकर जंगल से गांव लौट रहा था। राकेश अपने माता पिता की इकलौता बेटा था। पिता इकपाल सिंह ने अपने बड़े भाई के तीन पुत्रों बीरेंद्र, लाकेंद्र तथा सुंदर सहित बीरेंद्र के पुत्र सन्नी उर्फ विक्रांत को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी उर्फ विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी वीरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गांव नगला नसीराबाद में 17 अप्रैल को दो वर्गों के युवकों के बीच हुए विवाद के बाद एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर की गई फायरिंग में आठ वर्षीय बालक को घायल करने के आरोपी प्रशांत निवासी नगला नसीराबाद को भी गिरफ्तार किया। घायल बालक के चाचा ने तीन लोगों को नामजद और तीन अज्ञात आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में भी चार दिन पूर्व मुख्य आरोपी अक्षित को गिरफ्तार किया। कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी उधम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों मामलों के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें