फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से नगदी समेत 50 हजार की कोल्ड ड्रिंक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। रविवार की रात चोरों ने मेन बाजार में जैन मंदिर के पास स्थित चाय एवं चाट की दुकानों के दरवाजों के कुंडे तोड़कर 20 हजार रुपये की नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये की कीमत की कोल्ड ड्रिंक चोरी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर वारदात का खुलासा नहीं हुआ, तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जैन मंदिर के पास पप्पू सेन चाय व चाट की दुकान करता है। रात किसी समय चोरों ने दुकानों के दरवाजों के कुंडे काटकर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये और करीब 30 हजार रुपये की कीमत की कोल्ड ड्रिंक चोरी कर ली। सुबह होने पर घटना का पता चल सका। चोरों ने पास की प्रीतम कश्यप की पान की दुकान का ताला तोड़ कर दो हजार रुपये मूल्य का पान, बीड़ी, सिगरेट चुरा लिए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। भाजपा नेता चौधरी कुलबीर सिंह, जनक सिंह, देवराज, सन्नी जैन, जोगेंद्र, कंवरपाल सिंह, राकेश अग्रवाल, रवि जैन आदि ने आरोप लगाया, कि पुलिस रात के समय कस्बे में गश्त नहीं करती, जिससे चोरों के हौसले बुलंद है। यदि दो दिनों के भीतर घटना का खुलासा नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें