फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा आईपीएल सट्टा सरगना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा आईपीएल सट्टा सरगना
विज्ञापन

बेहट। आईपीएल सट्टा सरगना इसरार बृहस्पतिवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे खिड़का भटकव्वा गांव में उसके मकान से गिरफ्तार किया, हालांकि पांच लोग पुलिस को धक्का देकर भाग निकले। पुलिस के अनुसार में मकान के अंदर एक कमरे में हैदराबाद व पंजाब की टीमों के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले कोतवाली पुलिस ने गांव संसारपुर से आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में युवकों ने खुलासा किया था कि आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाने वाला गांव खिड़का भटकव्वा का इसरार पुत्र शमशाद है। उसी के माध्यम से क्षेत्र में आईपीएल मैचों पर सट्टा खेला जाता है। बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इसरार के मकान पर छापा मारा। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि जब इसरार के मकान पर छापा मारा, तो वहां मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। कमरे के अंदर छह लोग थे। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पांच लोग पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर भाग निकले, जबकि सट्टा लगवाने वाला इसरार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मौके से दो मोबाइल फोन एवं 2840 की नगदी मिली। इसरार ने पूछताछ में फरार लोगों के नाम डॉ. अक्षय पुत्र ओमबीर, राहुल व टिंकू निवासीगण बठेड़ी थाना फतेहपुर, शाहिद पुत्र भूरा एवं छोटा पुत्र फारूख बताए। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए इसरार का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें