महिला से मारपीट, लूटपाट में सात पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने तथा घरेलू सामान लूटकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
साखन कलां निवासी संजय की पत्नी सीमा ने अदालत में वाद दायर कर बताया था कि गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते विगत 11 फरवरी को कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए तथा अभद्रता करने लगे। इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसमें वह घायल हो गई। आरोप है कि घर में रखा सामान भी लूट लिया। शोर मचाने और कुछ लोगों के पहुंचने पर धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। सोमवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर साखन कलां निवासी धीर सिंह, विकास कुमार, दिनेश कुमार, शिवम सिंह, मुकेश कुमार, बिजेंद्र सिंह और सत्यजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।