फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर युवती के साथ गैंगरेप किए जाने के आरोप में दो लोगों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी युवती (20) ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि विगत 29 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान वहां पहुंचे इबादुल्लापुर गांव के दो युवक घर में घुस गए तथा गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि उसके शोर मचाने पर वहां पहुंची चाची ने जब युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट की। बाद में आरोपी फरार हो गए। इस मामले में ही अदालत के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को इबादुल्लापुर गांव निवासी यासीन और मोहसिन के खिलाफ 376 समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कोतवाली पुलिस ने महमूदपुर गांव निवासी राजेश कुमार का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें