सहारनपुर। मंडी कोतवाली के पुरानी मंडी निवासी सलमा ने आरोप लगाया है कि लगभग 15 वर्ष पूर्व उसका निकाह बासठ फुटा रोड निवासी अमजद के साथ हुआ था। उसे अन्य दहेज के साथ डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण भी दिए थे। इन आभूषणों को बेचकर उसके पति ने अपने व्यापार में लगा दिया। उसके तीन लड़के भी हैं। लेकिन अब कुछ वर्षों से अचानक अमजद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बच्चों को भी पीटने लगा। मंडी कोतवाली में इसकी शिकायत की तो माफी मांग कर उसे फिर घर ले गया।
सलमा ने आरोप लगाया कि अमजद 15 दिन पूर्व नशे में धुत होकर आया और उसके तथा उसके बच्चों के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। उसने धमकी दी कि अब पुलिस से शिकायत की तो उसे तलाक दे देगा। फिर पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। उसे और उसके बच्चों को जलाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में सलमा ने एसएसपी को शिकायती पत्री देकर कार्रवाई की मांग की है।