फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्धि परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्राम सबदलपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन के ग्राम मोहम्मदपुर बहलोलपुर निवासी सविता (24 वर्ष) की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम सबदलपुर निवासी संजय के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह सविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक सविता के परिजन सबदलपुर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए सविता की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका सविता की मां जनेश्वरी ने आरोप लगाया है कि पति संजय, ससुर हरफूल और सास शिमला उसकी बेटी को परेशान करते थे। उससे मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाते थे। जब उसने इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। अब उसकी जहर देकर हत्या कर दी गई। इस मामले में जनेश्वरी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में देहज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें