फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से शादी करने पर थाने पहुंचे दूल्हा और बाराती
विज्ञापन

नानौता(सहारनपुर)। नाबालिग लड़की की शादी करना दूल्हे और दुल्हन के परिजनों को महंगा पड़ गया। बृहस्पतिवार को किशोरी से निकाह कर ले जा रहे दूल्हे और उसके पिता, दुल्हन तथा दुल्हन के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे दोनों पक्षों में अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ थाने में लगी रही। थानाध्यक्ष ने बाल विवाह अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर के भारी अड्डा निवासी एक व्यक्ति के यहां उसकी लड़की की बारात कैराना से आई हुई थी। शादी समारोह का कार्यक्रम दोपहर बाद संपन्न हो गया। निकाह व सलामी की रस्म भी हो गई। शाम करीब 6:30 बजे दूल्हा व उसके परिजन बारात को विदा कराकर दुल्हन को लेकर जा रहे थे। बारात की रुखसती के दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचना दे दी कि नाबालिग लड़की का निकाह परिजनों ने किया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। बारात जैसे ही नगर के अफगानान स्थित बाल्मीकि बस्ती के पास पहुंची तो पुलिस ने दूल्हे की कार को रोक लिया। इसके बाद पुलिस दूल्हे व उसके पिता तथा दुल्हन व उसके पिता को थाने ले आई। जहां थानाध्यक्ष यशपाल सिंह द्वारा सभी से इस संबंध में पूछताछ की गई। इस दौरान दूल्हे के पिता ने बताया कि उसके लड़के की उम्र लगभग 19 वर्ष तथा दुल्हन की उम्र करीब 14 वर्ष है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि आधार कार्ड में दूल्हे की उम्र 25 वर्ष है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाने पर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें