फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग पर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग पर जाम लगाया
विज्ञापन

शाकंभरी। जसमौर के राशिदा हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में ही मिर्जापुर- सुंदरपुर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण थाना मिर्जापुर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्राम प्रधान और जिम्मेदार लोगों के समझाने पर जाम खोल दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार रात कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव जसमौर में राशिदा (35) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महिला के पति जब्बार ने गांव के ही अंकित को नामजद कराते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी अंकित की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने शनिवार सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में ही सुंदरपुर-मिर्जापुर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते थाना मिर्जापुर पुलिस को दी मौके पर बुला लिया गया। हालांकि परिजनों ने ग्राम प्रधान नौशाद खान और अन्य जिम्मेदार लोगों के समझाने पर जाम खोल दिया। परिजन हत्यारोपी अंकित की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें