फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी अंतर्गत जनता रोड स्थित चकहरेटी में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगाकर बैटरी समेत हजारों रुपये का सामन चोरी कर लिया। चोरों ने आसपास की दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात चोरों ने चकहरेटी में बैटरे एवं मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार चोरों ने सड़क पर बनी दुकानों की दूसरी मंजिल की सीडी से चढ़कर अंसारी वेल्डिंग की दुकान में घुस गए। चोरों ने वहां से हथौड़ा चोरी किया। हथौड़ा लेकर पास ही स्थित हंस मोबाइल गैलरी की दुकान का शटर तोड़ संभालका जुनारदार निवासी अश्वनी की बैटरी की दुकान की दीवार तोड़ दी। दुकान में घुस कर चोरों ने दुकान में रखे नए 11 बैटरे एवं अन्य सामान चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चोरों ने आसपास की दुकानों में भी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। दुकानदार अश्वनी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व में भी उनकी दुकान से चोरों ने बैटरे चोरी किए थे। इस बार फिर 11 बैटरे चोरी कर लिए हैं। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों से इस मामले में पूछताछ की। पुलिस ने दुकानदारों को रात में चौकीदार रखने के लिए कहा। चोरी के संबंध में दुकानदार अश्वनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें