फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म भरवाने के नाम पर वसूली का आरोप, पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित हाथी गेट के सामने एक एनजीओ कार्यालय में गृह शिक्षक और सुपरवाइजर पद के फार्म भरवाने की आड़ में पैसों की वसूली के आरोप के चलते पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हाथी गेट के सामने कोर्ट रोड पर एक एनजीओ का कार्यालय है। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि बुधवार को धीरज, रजत, मंजीत, अजय, सोमेश समेत कई लोगों ने कोतवाली में आकर शिकायत की कि एनजीओ कार्यालय में गृह शिक्षक और सुपरवाइजर पद के फार्म भरवाए जाने के साथ खर्च के नाम पर संचालकों द्वारा 200 प्रति फार्म वसूली की जा रही है, जबकि इसका पूरा खर्च एनजीओ को सरकार देती है। इसके बावजूद अवैध रूप से पहले ड्राफ्ट के जरिए धनराशि वसूली जा रही थी और अब नकद धनराशि भी लेनी शुरू कर दी है। शिकायत कर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
लोगों की शिकायत पर बुधवार शाम पुलिस ने एनजीओ कार्यालय पर छापा मारा और वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति फर्रुखाबाद का रहने वाला है। फिलहाल एनजीओ कार्यालय पर ताला लगवा दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें