फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्टोन क्रेशरों पर धावा बोल कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शनिवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में तीन स्टोन क्रेशर पर धावा बोलकर मुंशियों व चौकीदारों को बंधक बनाकर 33 हजार 500 की नगदी और सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने सभी लोगों को एक कमरे में बंद किया और फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे बदमाश सबसे पहले सैद मोहम्मदपुर गढ़ के पास स्थित अवि सिन्हा स्टोन क्रेशर पर पहुंचे और यहां मौजूद चौकीदार रमेश एवं उसके परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने रमेश और उसके परिवार के साथ मारपीट भी की। बकौल रमेश बदमाशों ने उससे तीन हजार रुपये और उसकी पत्नी पिंकी की पाजेब लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश रमेश को उसके परिवार के साथ एक कमरे में बंद कर पास ही स्थित गुरु कृपा स्टोन क्रेशर पर पहुंचे और यहां भी मुंशी गौरव व मैनपाल को बंधक बनाकर तमंचे की बट से पिटाई की। बदमाशों ने उनके पास से 29 हजार रुपये, एक लैपटॉप और क्रेशर का सामान लूट लिया। बदमाश दोनों को गन पाइंट पर लेकर सिंह ब्रदर्स स्टोन क्रशर पर पहुंचे। यहां रमेश पुत्र चुन्नीलाल एवं जयवीर नाम के मुंशी व चौकीदार को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उनसे 1500 रुपये, एक एल ई डी एवं क्रेशर का अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश चारों लोगों को लेकर पहले वाले स्टोन क्रेशर पर पहुंचे और यहां उन्हें भी उसी कमरे में बंद कर दिया, जिसमें रमेश और उसके परिवार के लोग बंद थे। लूटपाट का शिकार हुए लोगों ने बताया कि बदमाश तड़के 4 बजे तक क्रेशर पर रहे। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने कमरे की एक विंडो उखाड़ी और बाहर निकलकर 100 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर गई और घटना की जानकारी की। थाना प्रभारी ने बताया कि वे मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें